अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाए जाने के बाद करणी सेना के पदाधिकारियों ने इसे सवर्ण छात्रों की बड़ी जीत बताते हुए जश्न मनाया। पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। न्यायपालिका के फैसले का स्वागत किया। पिछले कई दिनों से देशभर में यूजीसी के नए नियमों को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। करणी सेना ने इन नियमों को छात्र विरोधी बताते हुए जगह-जगह उग्र आंदोलन किए और इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की थी। संगठन का कहना था कि ये नियम शिक्षा के माहौल को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों के माध्यम से जातिवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया था। जिससे छात्रों के बीच विभाजन की स्थिति बन रही थी। उन्होंने ...