नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। मंगलवार को वाराणसी से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक लोग सड़कों पर उतरे। नई दिल्ली में यूजीसी मुख्यालय के आगे विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा संस्थानों में समता को बढ़ावा देने संबंधी विनियम, 2026 को वापस लेने की मांग की। यूपी के कई शहरों में यूजीसी के पुतले फूंके गए। डीयू के नॉर्थ कैंपस में सामान्य वर्ग के छात्रों ने बुधवार को प्रदर्शन करने का फैसला किया है। भारी बैरिकेडिंग और बारिश के बीच, दिल्ली भर के कॉलेजों के छात्रों के एक समूह ने दिल्ली में यूजीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें कहा गया कि आयोग द्वारा जारी किए गए नए नियम परिसरों में अराजकता पैदा कर सकते ह...