हरिद्वार, फरवरी 1 -- यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज सड़क पर उतर आया। उन्होंने हाथों में काले झंडे और काली पट्टियां बांधकर आर्यनगर चौक से अग्रसेन चौक तक आक्रोश यात्रा निकाली। यूजीसी और सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान व्यापारियों को 'यूजीसी रोलबैक' के स्टीकर भी बांटे गए। रविवार को सवर्ण समाज के लोग आर्यनगर स्थित शहीद उधम सिंह चौक पर एकत्र हुए, जहां यूजीसी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता, सवर्ण समाज सड़क पर संघर्ष करता रहेगा। इस कानून पर 19 मार्च तक सुप्रीम रोक है। लेकिन, जो काम सरकार को करना चाहिए था, वह सुप्रीम कोर्ट को करना पड़ा। सवर्ण समाज ने कहा कि जिस कानून से बच्चों का भविष्य प्रभावित होता हो, उसे किसी सूरत में लागू नहीं किया जाना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.