एटा, जनवरी 30 -- बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का शुक्रवार को एटा न्यायालय परिसर में अधिवक्ता श्यामवीर सिंह सोलंकी के चेंबर पर जोरदार स्वागत हुआ। यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन) की नीतियों के विरोध में दिए गए इस्तीफे, सर्वोच्च न्यायालय के हालिया निर्देशों को लेकर किया गया। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनका इस्तीफा एक प्रतीकात्मक कदम था। यह लड़ाई अभी जारी रहेगी। उन्होंने कहा अभी आगे और लड़नी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत योग्य है। स्वागत करने वालों में ठाकुर अनिल सोलंकी, अशोक सिकरवार एडवोकेट, श्यामवीर सिंह सोलंकी एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानेंद्र गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता निशाकांत शर्मा एडवोकेट, मनोज पचोरी एडवोकेट, राजाराम यादव एडवोकेट, ज्योति सोलंकी एडवोकेट, दीपक शर्मा एडवोकेट, सौरभ चौहा...