हरदोई, फरवरी 1 -- हरपालपुर। यूजीसी के नए 'इक्विटी रेगुलेशन-2026' को लेकर स्थानीय युवाओं में नाराजगी देखने को मिली। रविवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सैकड़ों युवा एकजुट हुए और नियमों को भेदभावपूर्ण बताते हुए कड़ा विरोध जताया। युवाओं ने पलिया तिराहे से ककरा तिराहे तक पैदल मार्च निकालकर अपनी ताकत दिखाई। केंद्र सरकार से नियमों पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी के नए नियम जटिल और अस्पष्ट हैं। इससे सामान्य वर्ग के छात्रों में असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है। उनका आरोप है कि अन्य वर्गों के लिए विशेष प्रावधान तो हैं, लेकिन सामान्य वर्ग के लिए कोई स्पष्ट सुरक्षा तंत्र नहीं बनाया गया। यह संविधान के 'समानता के अधिकार' का उल्लंघन है। पैदल मार्च के बाद आक्रोशित युवा ककरा तिराहे पर धरने पर बैठ गए। मौके पर नायब तहसीलदार दे...