सहरसा, फरवरी 11 -- सहरसा, नगर संवाददाता। यूजीसी द्वारा जारी प्रमोशन ऑफ इक्वलिटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन-2026 के समर्थन में संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला परिषद प्रांगण से नेताजी सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया।इस दौरान यूजीसी नियमों को कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने की मांग किया गया।वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने, जाति, धर्म, लिंग एवं अन्य आधारों पर होने वाले भेदभाव को रोकने तथा सभी छात्रों को समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यूजीसी 2026 लागू किया गया था।ऐसे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन नियमों पर रोक लगाया जाना न्यायसंगत नहीं है । यह निर्णय चिंताजनक है।आज भी देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं म...