बोकारो, फरवरी 22 -- कथारा। कथारा चार नंबर स्थित आंबेडकर पुस्तकालय में सिस्टा क्षेत्रीय कमेटी और आंबेडकर बुद्धा सोसाइटी की बैठक में यूजीसी बिल को लेकर 25 फरवरी को बोकारो थर्मल से जुलूस निकालने और तेनुघाट जाकर राष्ट्रपति के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर 23 व 24 फरवरी को प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सिस्टा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश पासवान, सचिव अजय रविदास, कोलेश्वर रविदास, नागेश्वर रविदास, राजेश रजवार, हरदीप राम, मुकेश कुमार महली आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...