मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यूजीसी द्वारा समावेशन एवं निष्पक्षता पर आधारित समता संवर्धन के विनियम 2026 के समर्थन में शनिवार को बहुजन एकता फोरम एवं इंडियन इंडीजीनस कॉन्स्टीट्यूशनलिस्ट एलायंस के नेतृत्व में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। सुबह 11 बजे शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से समाहरणालय परिसर के लिए रैली निकाली जाएगी, जो वहां धरना में तब्दील हो जाएगा। संयोजक विष्णुदेव यादव, नरेश कुमार सहनी, दीपक ठाकुर, रामनरेश राम, डॉ. ललन भगत, मृत्युजंय राणा इत्यादि लोगों ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...