बिजनौर, जनवरी 31 -- जिला सैनी सभा व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी उत्तर प्रदेश पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर यूजीसी के प्रस्तावित नए नियमों के समर्थन में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सैनी के नेतृत्व मंे कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्टेªट पहुंचकर भेदभाव के खिलाफ कमेटी गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भेदभाव के खिलाफ इस तरह की कमेटी वर्ष 1950 में ही बन जानी चाहिए थी, हालांकि देर से ही सही सरकार ने इस दिशा में कदम तो उठाया। पार्टी ने आरोप लगाया कि यूजीसी की इस कानूनी कमेटी को लेकर स्वर्ण समाज के कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है और मिथ्या प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि सरकार वास्तव में भेदभा...