बाराबंकी, फरवरी 16 -- हैदरगढ़। भीमराव अंबेडकर जनसेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यूजीसी के समर्थन में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। संगठन के अध्यक्ष विश्राम पासी एवं सपा नेता हरीराम यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। नायब तहसीलदार नमृता दुबे को ज्ञापन दिया। मांग की कि यूजीसी कानून को तत्काल लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से रामकरन रावत,रामरुप,जगजीवन एवं अंबरीष यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...