पीलीभीत, फरवरी 3 -- बीसलपुर। आल इंडिया बैकवर्ड फेडरेशन की अगुवाई में पिछड़ा, दलित समाज के लोगों ने यूजीसी के समर्थन में अंबेडकर पार्क में सभा कर शहर के विभिन्न मार्गों पर यूजीसी के समर्थन में नारेबाजी करते हुये जुलूस निकाला। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर यूजीसी लागू किए जाने की मांग की। आईबेफ एवं अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कर्मचारी महासंघ की अगुवाई में ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक समाज के लोग पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बारह पत्थर स्थित चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए लोगों ने यूजीसी के समर्थन में सभा की। बैनर व यूजीसी के समर्थन में लिखी पटिकाएं लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के समर्थन में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय के म...