मुरादाबाद, फरवरी 4 -- यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज संघर्ष समिति महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन गुरुवार को एसडीएम को सौंपकर इसे निरस्त कराने की मांग करेगा। सवर्ण समाज संघर्ष समिति कांठ की ओर से स्वामी जगदेवानंद जी महाराज, महंत चमन ऋषि, अनिल चौहान, मनीष चौहान, डॉ अशोक चौहान आदि की ओर से संयुक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि सुबह 11:00 बजे श्री बिश्नोई मंदिर पुलिस चौकी के सामने सवर्ण समाज एकत्र होकर अभिभावक होने का फर्ज निभाने के लिए यूजीसी के काले कानून के विरोध में सरकार से इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कराने को शांतिपूर्वक तहसील पहुंचकर एसडीएम कांठ को ज्ञापन देंगे। उन्होंने सभी सवर्ण समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए योगदान करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.