देहरादून, फरवरी 7 -- हरिद्वार। यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज का विरोध जारी है। आठ मार्च को सवर्ण समाज समन्वय समिति के आह्वान पर यूजीसी रोल बैक महा आंदोलन होना है। हरिद्वार से श्री अखंड परशुराम अखाड़े और काली सेना से जुड़े पदाधिकारियों ने महा आंदोलन में दिल्ली कूच करने की अपील की है। काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने यूजीसी को काला कानून बताया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। उत्तरी हरिद्वार स्थित शांभवी धाम आश्रम में उन्होंने स्वर्ण समाज से बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...