शामली, जनवरी 28 -- ऊन-कस्बे में यूजीसी की नई नीतियों और प्रस्तावित कानून के विरोध में रामलीला ग्राउंड में स्वर्ण समाज के लोगो ने मीटिंग कर यूजीसी कानून के खिलाफ अपना विरोध जताया। उन्होंने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में स्वर्ण समाज के लोग रामलीला ग्राउंड में एकत्रित हुए। उन्होंने सर्वसम्मति से यूजीसी के नए नियमों को समाज में भेदभाव पैदा करने वाला बताया। इसको लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया। समाज के लोगों का कहना है कि यह नियमें छात्र हित के विपरीत है और तत्काल वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और समाज के लोग शामिल रहे। यूजीसी का नया कानून शिक्षा के क्षेत्र में असमानता बढ़ाएगा और विभिन्न वर्गों के बीच टकराव की स्थिति पैदा करेगा।...