मथुरा, फरवरी 5 -- थाना जैंत के अंतर्गत ग्राम नगला बिहारी में ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के तत्वावधान में यूजीसी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सभा के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने कहा कि सरकार द्वारा यूजीसी लागू करने का निर्णय सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक सिद्ध होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम समाज में समरसता खत्म कर आपसी खाई को गहरा करने का कार्य करेगा। सिकरवार ने मांग की कि सरकार को तुरंत इसे वापस लेकर समाज में एकजुटता और समरसता का भाव पैदा करना चाहिए। संगठन के वरिष्ठ सदस्य मनोज सिंह ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस निर्णय को जल्द वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.