बुलंदशहर, जनवरी 29 -- बुलंदशहर। यूजीसी के नए नियमों के कारण सवर्ण समाज में काफी रोष है। रोष का सामना कर रहे भाजपा के बूथ अध्यक्षों ने अपने पदों से मुक्त कराने की मांग जिलाध्यक्ष से की है। बुधवार को भाजपा के कुछ बूथ अध्यक्ष पहासू रोड पर एकत्रित हुए। उन्होंने बताया कि यूजीसी के नए नियमों के कारण सवर्ण समाज में काफी रोष है। ऐसे में भाजपा के कार्य और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के रोष का सामना करने से उन्हें काफी परेशानियां हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस प्रकार के कानून लाकर सवर्णों का हक मारकर उनके बच्चों के भविष्य को खराब करने का कार्य किया है। उन्होंने कानून को वापस नहीं करने पर मुरारी नगर शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्ष पद के साथ-साथ पूरी बूथ समिति को मुक्त करने की मांग की। इस मौके पर 26...