बुलंदशहर, जनवरी 29 -- बुलंदशहर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने सोमवार को यूजीसी एक्ट के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा और संरक्षक देवदत्त शर्मा ने कहा कि यूजीसी एक्ट समाज में असंतुलन पैदा कर सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे विभिन्न वर्गों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। सरकार से एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की, चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर संगठन प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन करेगा। जिलाध्यक्ष महेश वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि यूजीसी एक्ट लागू होने से देश में जातिवाद और आपसी तनाव बढ़ेगा, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होगा। उन्होंने इस कानून को समाज को बांटने वाला बताया और कहा कि इसक...