पीलीभीत, जनवरी 27 -- बिलसंडा। संवाददाता यूजीसी को लेकर चल रहे माहौल के बीच बिलसंडा में एक भाजपा बूथ अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र के गांव चपरौआ कुईयां के बूथ अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने बिलसंडा मंडल अध्यक्ष को भेजे इस्तीफा में लिखा कि वह पार्टी की ओर से यूजीसी एवं एससी एसटी जैसे प्रावधान वाले समर्थन और लागू किए जाने से तरह असहमत हैं। यह कानून समाज में विभाजन पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णयों के साथ जुड़े रहना मेरे वैचारिक, सामाजिक और नैतिक सिद्धांतों के विरूद्ध है। बूथ अध्यक्ष का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में बिलसंडा के मंडल अध्यक्ष का कहना है कि अभी उन्हें लिखित पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फेसबुक पर इस्तीफा का पत्र देखा है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.