रुडकी, फरवरी 19 -- नारसन। दहियाकी शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी ने यूजीसी कानून के विरोध में एक मार्च से स्वामी सर्वानंद घाट हरिद्वार से दिल्ली तक पदयात्रा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। दहियाकी शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने गुरु भाई यति परमात्मानंद गिरी, श्री महंत यति रणसिंहानंद गिरी,योगी सरोज नाथ महाराज, यति अभयानंद गिरी के साथ स्वामी सर्वानंद घाट हरिद्वार से दिल्ली तक यूजीसी कानून के विरोध में पदयात्रा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...