रुडकी, फरवरी 4 -- नारसन। यूजीसी के विरोध में दहियाकी शिव मंदिर के महंत यति रामस्वरुपानंद गिरी का अनशन बुधवार को भी जारी रहा। महंत ने बताया कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज के सम्मान और यूजीसी जैसे कानून के विरोध में दहियाकी शिव मंदिर में दूसरे दिन भी वह आमरण अनशन पर बैठे। महंत यति रामस्वरूपानंद गिरि का कहना है कि यदि जल्द ही यूजीसी एक्ट वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। कहा कि यूजीसी एक्ट बच्चों के भविष्य को गर्क में डाल देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...