लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बल्लीपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं मतदाताओं ने अपने अधिकारों को लेकर एकजुटता दिखाई और शपथ ली। इस दौरान लोगों ने यूजीसी का विरोध जताते हुए मतदान न करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नारे और पंक्तियों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा- हक चाहिए तो लड़ना सीखो,कदम-कदम पर अड़ना सीखो। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए कहा कि जब तक सरकार द्वारा एससी-एसटी एवं यूजीसी से जुड़े कथित काले कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक वे किसी भी राजनीतिक दल को मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों का कहना था कि ये कानून युवाओं, छात्रों एवं समाज के कमजोर वर्गों के हितों के खिलाफ हैं और इन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। ...