हाथरस, जनवरी 30 -- हाथरस। गुरुवार को शहर में यूजीसी के विरोध में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए गए। भारतीय किसान यूनियन व्यापार प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू ठाकुर के नेतृत्व में यूजीसी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम खून से पत्र लिखकर डीएम को सौंपा। इसके अलवा अन्य जगह पर प्रदर्शन हुए। आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि यदि जल्द संशोधन नहीं हुआ तो बड़ा आदोलन किया जाएगा। सोनू ठाकुर ने सौंपे पत्र कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी कानून को छात्रों के भविष्य के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाला है। इससे लाखों छात्रों के अधिकारों पर सीधा हमला हो रहा है। उनका कहना है कि सरकार को बिना छात्रों से संवाद किए इस प्रकार का कानून लागू नहीं करना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय किसान यूनियन भान...