बहराइच, फरवरी 23 -- बहराइच, संवाददाता। यूजीसी बिल के विरोध में सोमवार दोपहर में डीएम कार्यालय परिसर में अखंड भारत स्वदेशी अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने पूर्व में शहर में आत्मदाह की चेतावनी भरे पोस्टर चस्पा कराए थे। जैसे ही उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंच अपने कपड़े में आग लगाई। लोग दौड़े और कड़ी मशक्कत से आग बुझा दी। इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। अखंड भारत स्वदेशी अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दौहरा ने कुछ दिनों पूर्व शहर में अलग अलग इलाकों में यूजीसी कानून के विरोध में पोस्टर लगा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की थी। यही नही उन्होनें बिल के विरोध में आत्मदाह की चेतावनी दी थी । माना जा रहा है कि यूजीसी के विरोध को लेकर वह लम्बे समय से अपनी मांग ...