सिद्धार्थ, जनवरी 29 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। यूजीसी के विरोध में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में सवर्ण समाज के लोगों ने गुरुवार को खेसरहा ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच विरोध प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। सवर्ण समाज के लोग बेलौहा कस्बे में मरवटिया मोड़ से लोकेश्वर नाथ मंदिर होते हुए ब्लॉक तक पैदल यात्रा कर यूजीसी बिल का विरोध किया। इस दौरान यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस हो आदि नारबाजी करते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन बीडीओ अमित सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे ने कहा कि जब तक इस अधिसूचना को वापस नहीं लिया जाता सवर्ण आर्मी लोकतांत्रिक, संवैधानिक व विधिक तरीकों से इसका विरोध करती रहेगी व आवश्यकता पड़ने पर अपने संवैधानिक अधि...