हापुड़, जनवरी 28 -- यूजीसी(यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) नियमों के विरोध में सवर्ण समाज का गुस्सा फुटता जा रहा है। नगर के मोहल्ला तगासराय व रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर में सवर्ण समाज के लोगों ने अलग-अलग बैठक की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर केंद्र सरकार यूजीसी के नये नियमों को वापस नहीं लेती है तो आगामी दिनों में सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। नगर के रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर में सवर्ण समाज के लोगों की बैठक हुई। सभी लोगों ने एकमत से कहा कि इसके दुरुपयोग से जातीय द्वेष बढ़ेगा, सवर्णों का पहले से ही आरक्षण और एससी-एसटी कानून का दुरुपयोग कर शोषण किया जा रहा है, अब यूजीसी के नये नियम लाकर छात्र-छात्राओं में भेदभाव फैलाने का काम किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.