हाथरस, जनवरी 31 -- हाथरस। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी पर भले ही देश की सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने रोक लगा दी है, लेकिन इसके बाद भी यूजीसी को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। यूजीसी के विरोध में सवर्ण और कई सामाजिक संगठनों ने एक फरवरी को भारत बंद बुलाया है। रविवार को बुलाए गए भारत बंद को सफल बनाने के लिए सवर्ण और सामाजिक संगठन तैयारी में जुटे हुए हैं तो दूसरी ओर बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा न हो इसे लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी कानून को लेकर देश के सामान्य वर्ग में काफी ज्यादा आक्रोश है। इसे लेकर लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा देखा जा रहा है। अपने-अपने तरीके से लोगों द्वारा इसका विरोध भी किया जा रहा है। बीते दिनों सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने यूजीसी पर रोक लगाते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.