बदायूं, जनवरी 30 -- बदायूं,संवाददाता। क्षत्रिय महासभा एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के विरोध में महाराणा प्रताप चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं शिक्षा मंत्री को भेजा। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि यूजीसी काला कानून है। ज्ञापन में यूजीसी रेगुलेशन की समीक्षा करने, सामान्य के स्थान पर सवर्ण शब्द का प्रयोग करने, ईडब्लूएस को अनुसूचित जाति की तरह आरक्षण का लाभ देते हुये पंचायतों, स्थानीय निकायों एवं सहकारी संस्थाओं में पद आरक्षित करने, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के संसद सदस्य, राज्य विधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.