गिरडीह, फरवरी 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। देशव्यापी प्रतिवाद दिवस के आह्वान पर बगोदर के मुंडरो में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन यूजीसी के उस नए नियम को ठंडे बस्ते में डाले जाने और उस पर रोक लगाने के विरोध में आयोजित किया गया, जिसका मसौदा विशेष रूप से विश्वविद्यालय एवं कॉलेज परिसरों में गहरे तक जड़ें जमा चुके जातिगत भेदभाव को रोकने और उसे दंडनीय बनाने के लिए तैयार किया गया था। विरोध सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की बहाली की दिशा में यूजीसी का यह नया नियम एक मील का पत्थर साबित हो सकता था। यह नियम न केवल वंचित वर्ग के छात्रों को सुरक्षा प्रदान करता, बल्कि संस्थानों के भीतर समावेशी वात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.