बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती। यूजीसी के प्रस्तावित नए नियमों के समर्थन में शनिवार को जिले के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। आज्ञाराम यादव, प्रदीप यादव, संदीप गोयल सहित अन्य अधिवक्ताओं के नेतृत्व में यूजीसी बिल-2026 को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई गई। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि नए नियमों से उच्च शिक्षा में पारदर्शिता आएगी और संस्थानों की गुणवत्ता सुधरेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में अधिवक्ता लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...