सीतापुर, फरवरी 6 -- सिधौली, संवाददाता। कस्बे में शुक्रवार को दलित पिछड़ा एकता समिति ने उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाए गए यूजीसी रेगुलेशन के पक्ष में रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को सिधौली में दलित पिछड़ा एकता समिति के कार्यकर्ताओं ने बिसवां चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क से रैली निकालकर तहसील मुख्यालय पर एकत्रित होकर बिल के समर्थन में नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी राखी वर्मा को ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यह बिल 85 फीसदी बहुजन समाज के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानजनक माहौल तैयार करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सामंतवादी विचारधारा के लोग इस प्रगतिशील कानून का विरोध कर रहे हैं। एसडीएम ने समिति को आश्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.