चम्पावत, जनवरी 29 -- बनबसा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद सिंह माहरा ने कहा कि यूजीसी के नए नियम समानता के खिलाफ हैं। कहा कि यह समाज को जोड़ने के बजाय बांटने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में ही असमानता को संस्थागत रूप दिया जा रहा है। उन्होंने विवादित नियमों पर पुनर्विचार करने की मांग की। कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...