वाराणसी, जनवरी 25 -- काशी। क्षत्रिय धर्म संसद ने रविवार को यूपी कॉलेज परिसर में बैठक कर यूजीसी के नए कानून की कड़ी भर्त्सना की। कहा गया कि यह विधेयक सवालों के घेरे में है। यह छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। वक्ताओं ने कहा कि यह विधेयक बिना आमराय, बिना व्यापक विमर्श और बिना संबंधित पक्षों, छात्रों, शिक्षकों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों की सहमति से लाया गया है, जो अलोकतांत्रिक प्रक्रिया को दर्शाता है। इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई। बैठक में रणविजय सिंह, डॉ. रमेश प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह, दृग्बिंदु मणि सिंह, कुश प्रताप सिंह, डॉ. संजय सिंह गौतम, अरुण सिंह, राम विजय सिंह, अंबिका सिंह भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...