लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने यूजीसी के नियमों में नये बदलावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस पर विरोध दर्ज कराते हुए मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसे पूर्णत: असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसको वापस लेना चाहिए। मिश्र ने कहा कि वर्ष 2012 से पहले जो गाइड लाइन थी, उसके अंदर एससी-एसटी के भेदभाव पर शिकायत दर्ज कराने का प्रावधान था, जो इसमें नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब इसमें ओबीसी को भी जोड़ा गया है। हमारा कहना है कि इसमें अलग-अलग जाति के आधार पर सभी लोगों को अधिकार देना चाहिए कि जिसके साथ भी भेदभाव हो रहा है, वो शिकायत कर सके। दूसरा यह कि जो झूठी शिकायतें हैं, उन पर दंड का प्रावधान होना चाहिए, जो कि नहीं है। कलराज मिश्र ने कहा कि झूठी शिकायत क...