सीतापुर, जनवरी 31 -- सिधौली, संवाददाता। सवर्ण समाज के लोगों ने शुक्रवार को यूजीसी को लेकर विचार गोष्ठी की। इस दौरान कोर्ट द्वारा आगामी 19 फरवरी को सुनवाई तक विरोध प्रदर्शन टालने पर सहमति बनी। साथ ही यह भी तय किया गया कि यदि सरकार ने कोई हल नहीं निकाला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। लोगों का कहना है कि यूजीसी जैसे कानून से देश में संचालित शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव बढ़ने की संभावना है। कार्यक्रम में हिंदू शेर सेना प्रमुख विकास हिन्दू ने कहा कि सवर्ण समाज को एक होकर यूजीसी का विरोध होगा। गोष्ठी में संजय प्रकाश सिंह, डॉ. अवधेश श्रीवास्तव, पीयूष शुक्ला, बच्चे बाजपेई आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...