सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- सिद्धार्थनगर। यूजीसी के नए विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश उच्च शिक्षा की स्वायत्तता के लिए बेहद जरूरी था। यूजीसी के नये नियम से छात्रों के बीच टकराव बढ़ता जो किसी भी हाल में ठीक नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने नए नियम पर रोक लगाकर छात्रहित में काम किया है। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश उच्च शिक्षा की स्वायत्तता के लिए बेहद अहम है। भेदभाव रोकना आवश्यक है, लेकिन उसके लिए ऐसे नियम नहीं बनाए जा सकते जो अस्पष्ट हों और संस्थानों पर डर का माहौल पैदा करें। अदालत ने सही कहा कि शिक्षा नीति को संवैधानिक संतुलन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। नए ड्राफ्ट में सभी वर्गों के अधिकारों और अकादमिक स्वतंत्रता का ध्यान रखा जाना जरूरी है। - अखंड प्...