गढ़वा, जनवरी 31 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय अनुराज पैलेस में शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी के नए कानून के विरोध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार के इस नए कानून को शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदेह बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यूजीसी का नया कानून शिक्षा की स्वायत्तता को समाप्त करने वाला है और इससे छात्रों, शिक्षकों तथा शैक्षणिक संस्थानों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सभी ने एक स्वर में इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। न्यायालय के द्वारा इस कानून पर रोक लगाने की आदेश का स्वागत किया गया। सवर्ण समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर केंद्र सरकार ने यूजीसी के नए कानून को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को चर...