फतेहपुर, जनवरी 31 -- यूजीसी के नए बिल पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगाए जाने के बाद भी विरोध में प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को ब्राम्हण महासंघ ने प्रदर्शन करते हुए यूजीसी बिल को समाप्त किए जाने की मांग की। कहा कि सरकार समाज को बांटने का काम न करें और इस बिल को सिरे से समाप्त करते हुए देश की एकता व अखंडता को मजबूत करें। शहर के पटेलनगर चौराहा में प्रदर्शन करते हुए महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत सरकार एक विशेष समुदाय के हितों का हनन करते हुए कुछ ऐसे नियम लागू किया है, जो समाज के बांटने का काम करते है। आमजन के हितों को देखते हुए ऐसे कानून को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाना आवश्यक है। महासंघ ऐसे कानून का पुरजोर विरोध करता है, जो विभिन्न समाज, धर्म और जातियों के बीच खांई पैदा करता है। उन्होंने राष्ट्रपति से भारत सरकार द्वारा लागू किए गए यूज...