मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर। यूजीसी के नये नियम को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने यूजीएसी के नियम लागू करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर पदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक भी जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया। इससे पहले सिटी क्लब मैदान से भीर्म आर्मी के दर्जनभर कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए हाथ में संविधान निर्माण डा.भीम राव अंबेडकर का पोस्टर हाथ में लिए निकले। पोस्टर पर यूजीसी के नेय नियम लागू करो लिखा था। रमईपट्टी होते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस दौरान सभाकर यूजीएसी के नियम को जल्द लागू करने की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...