प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। यूजीसी के नए नियम के समर्थन में शुक्रवार को समता समर्थकों ने विशाल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बैंक रोड से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां सभा के उपरांत जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में छात्र, वकील और नागरिक समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। प्रदर्शन में शामिल आइसा की नेहा ने कहा कि यूजीसी का रेगुलेशन विश्वविद्यालयों में समता स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम था, लेकिन केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इसका मजबूत पक्ष नहीं रखा, जिसके कारण इस पर रोक लग गई। उन्होंने मांग की कि इसे रोहित एक्ट की तर्ज पर लागू किया जाए, अन्यथा देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मनीष कुमार, सोनाली यादव, सुधीर यादव, शशांक, मानवेंद्र, सुजीत, अमित, साक्षी, हिमांशु, गौरव गोंड, राहुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.