बांदा, फरवरी 9 -- बांदा। शिक्षण संस्थानों में यूजीसी के नए नियमों के बाद से प्रदर्शन और आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ओबीसी एससी एसटी वर्ग के युवाओं ने यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में प्रदर्शन किया। हाथों में लेकर आए तख्तियां लहराईं। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा है। प्रदर्शन में एससी/एसटी/ओबीसी/महिला, दिव्यांग एंव कमजोर वर्ग के छात्र अजय, सुफल राय, सचिन , अजय, मनीष कुमार, पवन नरेश, रोहित, अमित, अंशु वर्मा ने ज्ञापन में बताया कि यूजीसी द्वारा अधिसूचित ये नए नियम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदायों, महिलाओं, दिव्यांगों, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों और शिक्षकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक पहल हैं। इन नियमों का मूल उद्देश्य उच्च शिक...