औरैया, जनवरी 28 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील अजीतमल के अधिवक्ताओं ने बुधवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले बैठक आयोजित कर यूजीसी के नए नियम का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यूजीसी से जुड़ा प्रस्तावित नियम संविधान के विपरीत है और यह समाज की समरसता को प्रभावित करने वाला है। उनका आरोप है कि इस कानून से वर्ग संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी न्यायिक अरसलानाज को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से काले कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि यह कानून वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष नारायण सक्सेना, महामंत्री पंकज चतुर्वेदी, देवेश चतुर्वेदी, अभय मिश्रा, नगेन्द्र तिवारी, विष्णु चौधरी, विनोद तिवारी, ग...