उन्नाव, जनवरी 28 -- बांगरमऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर जनपद में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। बुधवार को तिकोनिया पार्क में आक्रोशित लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर यूजीसी के नियमों के खिलाफ नारेबाजी की और तहसील पहुंचे। आक्रोशितों का कहना था कि नए नियम समानता की जगह भेदभाव को बढ़ावा देंगे और सवर्णों का शोषण होगा, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील में एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला को सचिव, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सुभाषचंद शुक्ला, आयुष शुक्ला, अपरेश सिंह और परवीन कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राजपूत-क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यूजीसी के नियमों के विरोध में गुरुवार को पैदल मार्च किया जाएगा। हसनगंज में एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.