मिर्जापुर, जनवरी 29 -- लहगंपुर (मिर्जापुर)। तहसील क्षेत्र के लहंगपुर बाजार में गुरुवार को सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी का काला कानून वापस लो का पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों के हाथों में बैनर पोस्टर थे। उस पर लिखा था काला कानून वापस लो। सवर्ण समाज के लोगों का कहना है कि यह कानून उनके हितों के खिलाफ है। इसलिए जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सवर्ण समाज के राहुल पांडेय ने केंद्र सरकार को सवर्ण विरोधी बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने राष्ट्रपति से यूजीसी कानून तुरंत समाप्त करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...