लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्रों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियम के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्र नेता जतिन शुक्ला, शशि प्रकाश मिश्रा और रिशेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में छात्रों ने विवि के द्वार संख्या एक के बाहर स्टूडेंट्स यूजीसी एक्ट 2026 के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने यूजीसी रोलबैक के नारे लगाए। विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को पुलिस ने हयात होटल में नजरबंद कर दिया। लखनऊ विवि का बवाल खत्म हो जाने के बाद खत्री ने एसीपी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने आरोप लगाया कि यह यूजीसी का काला कानून है। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेगी, हम लोग पीछे हटने वाले नहीं है। इस बीच पुलिस ने छात्रों को मनाने की भरपूर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.