मुंगेर, जनवरी 25 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। यूजीसी के नए नियमों को लेकर शनिवार को प्रखंड के अग्रहण पंचायत के मनी गांव में समाजसेवी चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सवर्ण समाज के युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी के नए नियम का विरोध किया और गृह मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर समाजसेवी चंदन सिंह चौहान ने कहा कि यूजीसी के इन नियमों से सामान्य और क्षत्रिय समाज के छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यूजीसी के रेगुलेशन के लागू होने के बाद सामाजिक न्याय की पक्षधर शक्तियों के बीच अगड़ी जातियों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि यूजीसी द्वारा लागू किए गए नए नियमों से उच्च शिक्षा में असमानता बढ़ेगी और योग्य छात्रों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे फैसले ले रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.