संभल, जनवरी 29 -- देशभर में चर्चा का विषय बने यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के बाद संभल जिले में राहत और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस फैसले को लोगों ने न सिर्फ न्यायपालिका की बड़ी जीत बताया, बल्कि इसे लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला कदम भी करार दिया। लंबे समय से यूजीसी के इन नियमों को लेकर समाज में असमंजस और भय का माहौल था, जिसे सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप ने समाप्त कर दिया है। न्यायालय के इस निर्णय के बाद विभिन्न सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने खुलकर खुशी जाहिर की और सुप्रीम कोर्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। क्या कहते हैं लोग यूजीसी के नियमों पर रोक लगने से उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि इस कानून के कारण हमारे बच्चों का जीवन अंधकारमय हो रहा था, लेकिन सुप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.