पूर्णिया, जनवरी 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता गौतम वर्मा ने न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे देश और समाज के हित में बताया है। गौतम वर्मा ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों की खबर सामने आते ही पूरे देश में अशांति का माहौल बन गया था। समाज में विभाजन की आशंका बढ़ गई थी, जिससे लोगों में चिंता और आक्रोश व्याप्त था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखते हुए इस नियम पर रोक लगाकर समाज को बंटने से बचा लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...