अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा। ब्राह्मण सभा अमरोहा के अध्यक्ष पंडित पवन कौशिक व महामंत्री पंडित मनु शर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाए जाने के आदेश को स्वागत योग्य कदम बताया। कहा कि सवर्ण समाज द्वारा उठाए गए बिंदुओं को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी कोड किया है, जो यह बताता है कि कही ना कहीं केंद्र सरकार द्वारा सवर्ण समाज से भेदभाव कर असमानता के नियम बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...