देहरादून, जनवरी 30 -- हरिद्वार। उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा और श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक का स्वागत किया। सदस्यों ने ऋषिकुल स्थित मालवीय घाट पर गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित प्रवीण गौतम ने कहा कि उस समिति में जो सांसद थे उन्हें भगवान सद्बुद्धि दे। सवर्ण समाज काले कानून का विरोध करता है। जो भी समिति में हैं उनका चुनाव में विरोध किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...