सीतापुर, फरवरी 15 -- सीतापुर। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में विकास खंड गोंदलामऊ के युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जनपद में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में यह जिले में अब तक चौथा त्यागपत्र है। अभिषेक सिंह ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ पार्टी का निर्माण किया गया था, उस राह से पार्टी भटक गई है। पार्टी के श्रेष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा यूजीसी कानून लागू करके हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पार्टी द्वारा उठाए कदम से आहत होकर वह अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.